Share this post with:
रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला आरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की षष्ठम विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल, 2026 को होगा और इसमें सरकारी कामकाज के लिए एक ही बैठक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, 20 अप्रैल को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में आयोजित 'जन आक्रोश पदयात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि सत्र के दौरान विपक्ष के रुख की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
Share this post with:
22 Apr 2026 62 Views
22 Apr 2026 25 Views
21 Apr 2026 52 Views
20 Apr 2026 63 Views
19 Apr 2026 119 Views