CNIN News Network

3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ बाइक सवार दाे आराेपित गिरफ्तार

27 Aug 2026   9 Views

3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ बाइक सवार दाे आराेपित गिरफ्तार

Share this post with:

कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम ने गुुरूवार काे ग्राम तोड़हुर प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी कर 3 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ बाइक सवार दो आराेपियाे कमल मंडल एवं चिरंजीत मंडल काे गिरफ्तार किया गया है । आरोपी कमल मंडल के कब्जे से 2 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा, एवं चिरंजीत मंडल से 1 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा, दाे बाईक एवं दाे मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ( नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आराेपियाें को अदालत के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web