CNIN News Network

26 किलो अवैध गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

19 Oct 2026   12 Views

26 किलो अवैध गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले में गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा परिवहन करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 किलो 160 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना नानगुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान साधन शाहा (48 वर्ष), निवासी पंगाम, जिला मलकानगिरी (ओडिशा), राजबहादुर सिंह (46 वर्ष), निवासी कुशमहर, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) और इंद्रपाल जायसवाल, निवासी दरीमाडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 26.160 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार 800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web