Share this post with:
बिलासपुर। रतनपुर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए भेड़ीमुड़ा-नवापारा चौक के पास घेराबंदी कर एक सफेद अर्टिगा कार (सीजी 04 क्यूडी 7255) को रोका, जो कठघोरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। तलाशी लेने पर उसमें से 245 पैकेटों में भरा हुआ लगभग 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तारी के समय आरोपी के फोन पर लगातार एक अज्ञात नंबर से कॉल आ रहा था, जिसकी बारीकी से जांच करने पर पता चला कि वह व्यक्ति भी इस तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर उसे भी धरदबोच लिया।
प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने बताया कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि तस्करी के इस अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और गांजे सहित तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।
Share this post with:
20 Apr 2026 8 Views
20 Apr 2026 11 Views
19 Apr 2026 29 Views
19 Apr 2026 14 Views