CNIN News Network

24 नग अवैध चिरान के साथ दाे आरोपी गिरफ्तार

08 Jun 2026   7 Views

24 नग अवैध चिरान के साथ दाे आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

कांकेर । जिले के कापसी वन विभाग ने रविवार रात दो आरोपियों निहार व्यापारी और मनीष टेकाम को गिरफ्तार किया गया है। आराेपियाें के कब्जे से 24 नग अवैध चिरान जब्त किया गया। ये आरोपी मोटर साइकिल से चिरान बेचने की फिराक में थे। वन विभाग ने कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रविवार के आधी रात को आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी निहार व्यापारी और मनीष टेकाम के घर से 24 नग चिरान जब्त किया गया। आरोपी इस चिरान को बेचने की तैयारी में थे। मुखबिर ने कापसी वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से दाे मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web