Share this post with:
24 आईएफएस अफसरों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के वन उप संरक्षक (डीएफओ), प्रभारी वन संरक्षक और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में अधिकारियों की नई तैनातियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार गणवीर धम्मशील, भा.व.से. (2013) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बलौदाबाजार से विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर. (प्रतिनियुक्ति पर), उत्तम कुमार गुप्ता, भा.व.से. (2013) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बस्तर जगदलपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर, दुलेश्वर प्रसाद साहू, भा.व.से. (2013) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेन्द्रगढ़, पंकज राजपूत, भा.व.से. (2014) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), खैरागढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), रायपुर, श्रीमती प्रभाकर खलखो, भा.व.से. (2014) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया से प्रभारी वन संरक्षक, कार्य आयोजना वनमंडल. सरगुजा अम्बिकापुर, संदीप बलगा, भा.व.से. (2015) उप संचालक, इंद्रावती टाईगर रिजर्व, बीजापुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पूर्व भानुप्रतापपुर, मयंक पाण्डेय, भा.व.से. (2015) वन उप संरक्षक, (प्रादेशिक), महासमुंद से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), गरियाबंद, सत्यदेव शर्मा, भा.व.से. (2015) छ ग. राज्य वन विकास निगम, (प्रतिनियुक्ति पर) से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़, श्रीनिवास तन्नेटी, भा.व.से. (2015) उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा अम्बिकापुर से वन उप संरक्षक, (प्रादेशिक), महासमुंद, जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, भा.व.से. (2015) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा, संजय यादव, भा.व.से. (2015) (प्रतिनियुक्ति पर) छ. ग राज्य वन विकास निगम से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), खैरागढ़ (प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए), कुमार निशांत, भा.व.से. (2016) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक)), मरवाही, पंकज कुमार कमल, भा.व.से. (2016) छ.ग. राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर (प्रतिनियुक्ति पर) से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बलौदाबाजार (प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए), श्रीमती पुष्पलता टंडन, भा.व.से. (2016) वन उप संरक्षक (वन्यजीव) कार्या. प्रबंधन एवं जैव विविधिता संरक्षण) प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, अरण्य भवन नवा रायपुर, अटल नगर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सारंगढ़-बिलाईगढ़, लोकनाथ पटेल, भा.व.से. (2016) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), रायपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सरगुजा अम्बिकापुर, शषिगानंदन के. भा.व.से. (2017) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), गरियाबंद से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर, अभिषेक जोगावत, भा.व.से. (2017) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), अम्बिकापुर से संघ नवा रायपुर अटल नगर (प्रतिनियुक्ति उप महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज पर), रौनक गोयल, भा.व.से. (2020) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर से वन उप संरक्षक, कार्यालय प्र.मु.व.सं. एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, अटल नगर, श्रीमती ग्रीष्मी चांद, भा.व.से. (2020) मरवाही वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) से छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर), श्री चंद्रशेखर शंकरसिंग परदेशी, भा.व.से. (2020) प्रभारी वन संरक्षक, कार्य आयोजना वनमंडल सरगुजा, अम्बिकापुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया, दिपेश कपिल, भा.व.से. (2022) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दुर्ग से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बस्तर जगदलपुर, चंद्र कुमार अग्रवाल, भा.व.से. (2022) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेन्द्रगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दुर्ग, ऋषभ जैन, भा.व.से. (2022) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पूर्व भानुप्रतापपुर से छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) तथा विपुल अग्रवाल, भा.व.से. (2022) वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सारंगढ़ बिलाईगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।
Share this post with:
08 Aug 2026 24 Views
07 Aug 2026 40 Views
07 Aug 2026 46 Views
06 Aug 2026 43 Views