CNIN News Network

22 वर्ष बाद ईसाई धर्म छोड़कर एक परिवार के छह सदस्यों ने सनातन धर्म में की वापसी 

29 Sep 2026   9 Views

22 वर्ष बाद ईसाई धर्म छोड़कर एक परिवार के छह सदस्यों ने सनातन धर्म में की वापसी 

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत कुंरदी अंर्तगत सुलियागुड़ा पारा में मंगलवार को कचरा पाटी परगना माहरा समाज के नेतृत्व में एक परिवार के छह सदस्यों ने 22 वर्षों से अपनाए ईसाई धर्म को छोड़कर पुन: अपनी पारंपरिक संस्कृति,रीति रिवाज और सामाजिक परंपराओं से पुन: जुडऩे की इच्छा के साथ सनातन धर्म अपनाया। गांव की पारंपरिक रीति रिवाज एवं विधि विधान के अनुसार नाइक,पाइक एवं माहरा समाज के समाज प्रमुखों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में रुक्मणी कश्यप,बुदरी कश्यप,बाबूलाल कश्यप,राजमनी कश्यप,राममूर्ति कश्यप एवं अमन कश्यप ने 22 वर्ष बाद सनातन धर्म स्वीकार किया।
कचरा पाटी परगना माहरा समाज के अध्यक्ष धनुर्जय बघेल ने कहा कि 22 वर्षों बाद परिवार का अपनी मूल सनातन परंपरा और संस्कृति से पुन: जुडऩा स्वागतयोग्य है। यह परिवार का स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है। समाज उनकी परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों से जुडऩे की भावना का सम्मान करता है। कार्यक्रम में कचरा पाटी परगना माहरा समाज अध्यक्ष धनुर्जय बघेल एवं संरक्षक प्रेम चालकी, नाइक पाइक सहित समाज प्रमुख और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web