Share this post with:
रायपुर। राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता उनके साथ है और आगामी चुनाव में भी भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों को जीत मिलेगी। अठावले ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्रिकेट खेलेंगे और राहुल गांधी का विकेट लेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
अठावले ने राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना अब मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश की जनता का समर्थन उनके साथ है। आने वाले चुनावों में भी भाजपा और उसके गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कांग्रेस के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह कांग्रेस में थे, तब उन्होंने सोनिया गांधी से भी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही थी। उस समय उन्होंने सुझाव दिया था कि राहुल गांधी को ढाई साल के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। अठावले ने कहा कि उस समय उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। मौजूदा राजनीतिक स्थिति में राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री बनना काफी मुश्किल है।
रामदास अठावले ने अपने चिरपरिचित मजाकिया और शायराना अंदाज में 2029 को लेकर भी बयान देते हुए कहा कि 2029 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्रिकेट खेलेंगे और राहुल गांधी का विकेट लेंगे। उनका यह बयान राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट के जरिए उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के आगामी चुनावों में जीत का भरोसा जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की स्थिति मजबूत है। उन्होंने आगामी चुनाव में भी एनडीए की जीत का दावा किया।
Share this post with:
13 Nov 2026 11 Views
13 Nov 2026 14 Views
13 Nov 2026 39 Views
13 Nov 2026 60 Views
12 Nov 2026 223 Views
12 Nov 2026 186 Views