CNIN News Network

2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगेगा

15 Sep 2026   30 Views

2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगेगा

Share this post with:

 

0-किसी भी ट्रांजेक्शन पर 300 से ज्यादा नहीं ले सकेंगे; नियम 15 अक्टूबर से लागू

नई दिल्ली-यूपीआई से 2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगेगा। फीस की मैक्सिमम लिमिट 300 रुपए तक की गई है। यह अमाउंट अलग-अलग ट्रांजैक्शन पर निर्भर करेगा। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनसेमैन से लिया जाएगा।

हालांकि 2,000 तक पेमेंट करने पर ग्राहक और बिजनेसमैन दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर यह स्थिति साफ कर दी थी। रूपी डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट को भी इस छूट में शामिल किया गया है।

दरअसल, अगस्त में संसद से टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026 पास होने के बाद यूपीआई पेमेंट पर चार्ज को लेकर चर्चा शुरू हुई थी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web