CNIN News Network

15 निकाय में उपचुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को

04 Oct 2026   14 Views

15 निकाय में उपचुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को

Share this post with:

रायपुर। दिसंबर के पहले पखवाड़े में 15 नगरीय निकाय में उपचुनाव होना है जिसके लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को होगा जिसमें 14 विधायकों की प्रतिष्ठा दाव पर लगेंगी जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास स्थान भिलाई-चरौदा भी शामिल है। चुनाव होने के संकेतों के बीच प्रदेश भाजपा के नए महामंत्री संगठन कर्मवीर ने रविवार को चुनाव तैयारियों की प्रारंभिक जानकारी ली।
राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया है और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा। जिन 15 निकायों में चुनाव होना है उनमें चार नगर निगम- बीरगांव, रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरौदा शामिल हैं। इसके अलावा बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, सारंगढ़, जामुल और खैरागढ़ नगर पालिका तथा प्रेमनगर, मारो, नहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगर पंचायत शामिल है। इन चुनावों से विधायक मोतीलाल साहू, देवेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भैयालाल राजवाड़े, यशोदा वर्मा, भूलन सिंह मरावी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, आशाराम नेताम, कवासी लखमा और विक्रम मंडावी सहित संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की राजनीतिक पकड़ की भी इस दौरान परीक्षा होगी।  बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा को छोड़कर बाकी निकायों में कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपने कब्जे वाले निकायों को बरकरार रखने की चुनौती है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web