CNIN News Network

15 जून को अधिकमास समाप्त होगा,19 जून से विवाह और मांगलिक कार्य शुरू होंगे

12 Jun 2026   20 Views

15 जून को अधिकमास समाप्त होगा,19 जून से विवाह और मांगलिक कार्य शुरू होंगे

Share this post with:

 

0- 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास लग जाएगा

 

रायपुर। आज से तीन दिन बाद 15 जून को अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी खत्म हो जाएगा। पंडितों के अनुसार 19 जून से एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। शुभ मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

इस वर्ष जून-जुलाई का विवाह सीजन छोटा रहेगा। अधिकमास समाप्त होने के केवल चार दिन बाद 19 जून को पहला प्रमुख शुभ मुहूर्त मिलेगा। इसके बाद 23 जून तक लगातार शुभ अवसर रहेंगे। इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नए व्यापार का शुभारंभ और अन्य मांगलिक कार्य बड़ी संख्या में होंगे।

पंडितों के अनुसार 19 जून से 12 जुलाई तक का समय शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और नए व्यवसाय की शुरुआत जैसे कार्य किए जा सकेंगे।

हालांकि यह शुभ अवधि ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। चातुर्मास शुरू होते ही अगले चार महीनों तक विवाह सहित अधिकांश मांगलिक कार्यों पर फिर से विराम लग जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web