CNIN News Network

12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप और 10वीं में तीन छात्र रहे टॉप पर

29 Apr 2026   92 Views

12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप और 10वीं में तीन छात्र रहे टॉप पर

Share this post with:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। महासमुंद की संध्या नायक, परी रानी और मुंगेली के अंशुल शर्मा ने 10वीं में टॉप किया और तीनों का परीक्षा परिणाम 98.3 प्रतिशत रहा और तीनों को 594 अंक प्राप्त हुए। वहीं 12वीं में बलौदाबाजार जिले के जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया और बेमेतरा की ओमनी ने दूसरा स्थान किया, तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे। कृष महंत रायगढ़ के रहने वाले हैं।  जबकि रिया साहू ने भी टॉप टेन में अपना स्थान बनाने में कामयाब रही। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्लै मौजूद थे।
cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर आसानी से चेक करें रिजल्ट

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web