Share this post with:
जगदलपुर। जिले के नगरनार पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में 12.310 किलो गांजा के साथ एक आराेपित सुरेश मेघवाल निवासी जोधपुर, राजस्थान को शुक्रवार काे ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका के पास से गिरफ्तार किया है। आराेपित के कब्जे से जब्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एनएच 63 के पास सफेद बोरी में गांजा रखकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूवन पर पुलिस की टीम नग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एनएच 63 पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिए के आराेपित सुरेश मेघवाल 20 वर्ष निवासी ग्राम खारीगुर्द थाना कडवड तहसील बावरी जिला जोधपुर राजस्थान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपूंजी आरटीओ नाका के पास खड़ा था। आराेपित के कब्जे से कुल 3 पैकेट जिसमें 12.310 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नगद रकम 2350 रुपये बरामद किया गया।
Share this post with:
15 May 2026 25 Views
15 May 2026 22 Views
14 May 2026 28 Views