Share this post with:
बीजापुर। जिले के आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत भोपालपटनम विकासखंड में मंडल संयोजक के कथित व्यवहार को लेकर विकासखंड के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ 12 अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं ने मंडल संयोजक नंद कुमार मारकोण्डा के खिलाफ सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा बीजापुर को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार, अनावश्यक विवाद और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि मंडल संयोजक द्वारा अधीक्षक-अधीक्षिकाओं के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस और विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है। आरोप है कि वे अक्सर उच्च अधिकारियों एवं राजनीतिक नेताओं का धौंस दिखाकर कर्मचारियों को भयभीत करते हैं। इससे सभी अधीक्षक-अधीक्षिकाएं मानसिक रूप से परेशान हैं और उनके साथ विभागीय कार्य करने में असहज महसूस कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया कि शिकायत पत्र पर भोपालपटनम विकासखंड के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ कुल 12 अधीक्षक-अधीक्षिकाओं ने अपनी सहमति जताते हुए इसे सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा बीजापुर को भेजा है।
Share this post with:
01 Nov 2026 11 Views
31 Oct 2026 35 Views
31 Oct 2026 26 Views
30 Oct 2026 39 Views
30 Oct 2026 45 Views