Share this post with:
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, बिलासपुर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष परीक्षा परिणाम में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है 7 विद्यालय के अपूर्व सरकार ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुश्री ध्रुव ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर एवं अंश कुमार शर्मा 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है, जो विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। विद्यार्थियों की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार द्वारा सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे शानदार परिणाम संभव हो पाते हैं। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर नियंत्रण अधिकारी एवं वरि मण्डल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकगणों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संपूर्ण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
Share this post with:
17 Apr 2026 3 Views
16 Apr 2026 19 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 20 Views