Share this post with:
रायपुर। करीब 1000 साल पुराने कमंडल, कपड़े, चिमटा, त्रिशूल, ढाल, कुल्हाड़ी सहित अन्य प्राचीन वस्तुओं के दर्शन करने के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। मठ के कपाट खुलने के बाद प्राचीन वस्तुओं की विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। उल्लेखनीय है कि साल में केवल एक दिन यानी विजयदशमी के दिन इन वस्तुओं के दर्शन का अवसर मिलने के कारण श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा गया। श्रद्धालु मंगलवार रात 12 बजे तक मठ में रखी इन प्राचीन वस्तुओं के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद मठ के कपाट फिर बंद कर दिए जाएंगे।
Share this post with:
20 Oct 2026 10 Views
20 Oct 2026 17 Views
19 Oct 2026 24 Views
19 Oct 2026 36 Views
18 Oct 2026 60 Views
16 Oct 2026 48 Views