CNIN News Network

100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान में 110 संदिग्ध मरीज मिले

28 Apr 2026   5 Views

100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त अभियान में 110 संदिग्ध मरीज मिले

Share this post with:

नारायणपुर। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संमन्वय से नारायणपुर जिले में जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी (तपेदिक) के खिलाफ जंग तेज कर दी गई है। जिले में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों का परीक्षण कर रही हैं। 
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के चिन्हित 87 संवेदनशील गांवों में टीबी के मरीजों की समय पर पहचान करना और उन्हें तत्काल नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। अब तक किए गए सर्वेक्षण में 1000 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है, जिनमें से 110 संभावित संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इन सभी संदिग्धों के बलगम की जांच व अन्य परीक्षण किए जा रहे हैं। जांच में गुड़ाखू, तंबाकू और मद्यपान (शराब) का सेवन करने वाले लोगों में टीबी के लक्षण और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं अधिक पाई जा रही हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web