Share this post with:
* संजय दुबे
ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट का बैट पकड़ने वाला ये जरूर सोचता है कि एक न एक दिन वह टेस्ट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। बहुत से बैट्समैन ऐसा करते भी है लेकिन उनकप्रदर्शन अस्थायी होता है।वही कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है जो अपनी अहमियत ऐसी बना लेते है कि उनके नाम के आगे 100 या इससे अधिक टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड जुड़ जाता है।
आज ऐसे 84 खिलाड़ियों की चर्चा करते है जिन्होंने अपने देश की तरफ से खेलते हुए ये मुकाम हासिल किया है।
15 मार्च 1877 से टेस्ट खेलने का इतिहास है।शुरुवात के दिनों में केवल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही टेस्ट मैच खेलते थे।कालांतर में दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड और हिंदुस्तान की टीम जुड़ी।आवागमन और मौसम के चलते खेले जाने वाले टेस्ट की संख्या कम हुआ करती थी। वक्त के साथ छह और टीम जुड़ी और आवागमन की सुविधा ने टेस्ट मैच खेलने के अवसर बढ़ा दिए।
टेस्ट खेलने के साल याने 1877 के इक्यानवे साल पहला अवसर आया जब किसी खिलाड़ी ने 100 टेस्ट खेलने के एवरेस्ट को छुआ। इंग्लैंड के कॉलिन काउंड्रे ने 1968 में सौवा टेस्ट खेला।काउंड्रे पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने सौवें टेस्ट में शतक भी लगाया
अगले 58 साल में 83 और खिलाडियो ने सौ या इससे अधिक टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड बनाए।
आज की स्थिति में देखे तो हिंदुस्तान के सचिन तेंदुलकर ने दो सौ टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्तमान में देखे तो विश्व क्रिकेट में सात खिलाड़ी ऐसे है जो सौ टेस्ट खेलने के बाद खेल रहे है। ये खिलाड़ी है जो रूट,इंग्लैंड (169), नाथन लियान ऑस्ट्रेलिया (144),स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया (127), मिशेल स्ट्राक, ऑस्ट्रेलिया (109), मुस्तफिर रहमान, बांग्ला देश (106) सहित वेस्ट इंडीज के क्रेग ब्रैथवे(100)और इंग्लैंड के जॉनी ब्रेस्ट्रो(100)। इनमें जो रूट सचिन तेंदुलकर के द्वारा बनाए गए 15921 रन से केवल 1643 रन दूर है।जो रूट अब तक 169 टेस्ट में 14278 रन बना चुके है।
क्रिकेट रिकॉर्ड्स का खेल है। जब सौ टेस्ट खेलना ही रिकॉर्ड है तो सौवें टेस्ट में शतक लगाना भी अनोखा रिकॉर्ड बनता है।
*रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया अकेले खिलाड़ी है जिन्होंने अपना सौवां टेस्ट खेलते हुए इसके दोनों पारियों में शतक बनाया।
*जो रूट (इंग्लैंड) और डेविड वार्नर(ऑस्ट्रेलिया) ने अपने सौवें टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है
*न्यूज़ीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम विश्व के अकेले खिलाड़ी है जो लगातार सौ टेस्ट खेले है।
*इंग्लैंड के एलेस्टर कुक ने सबसे कम समय 7 साल 287 दिन में सौ टेस्ट खेले
*इंग्लैंड के ग्राहम गुच ने सबसे अधिक समय 17 साल 203 दिन में सौ टेस्ट खेल पाए।
*श्री लंका के मुरलीधरन ने सौ टेस्ट में 593 विकेट लिए।
*ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने सौ टेस्ट में सबसे अधिक 9137 रन बनाए।
*2008 को चेन्नई में खेले गये टेस्ट में छः खिलाड़ी हिंदुस्तान के सचिन तेंदुलकर,राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले सहित दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और मार्क बाउसर कुल छः ऐसे खिलाड़ी थे जो सौ टेस्ट खेल चुके थे।
हिंदुस्तान की तरफ से चौदह खिलाड़ियों, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर,कपिल देव,हरभजन सिंह,सचिन तेंदुलकर,सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, व्ही.व्ही.एस लक्ष्मण,इशांत शर्मा,चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन, विराट कोहली ने सौ से अधिक टेस्ट खेला है
निकट भविष्य में हिंदुस्तान के रवींद्र जडेजा ऐसे खिलाड़ी है जो सौ टेस्ट खेलने से नौ टेस्ट दूर खड़े है।91 टेस्ट खेल चुके जडेजा 2027 में ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे ऐसी उम्मीद की जा सकती है।
Share this post with:
26 Oct 2026 30 Views
24 Oct 2026 70 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 74 Views