Share this post with:
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के दौरान नगरीय निकायों में हर 10 वार्डों पर एक सेवा सेतु शिविर आयोजित कर शासकीय योजनाओं और नगरीय सेवाओं को नागरिकों के और नजदीक पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके घर के पास सुगम तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। सेवा सेतु शिविरों में आवेदन दर्ज करने से लेकर संबंधित विभाग तक पहुंचाने और निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने नागरिकों से अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर आयोजित सेवा सेतु शिविर में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से शासकीय योजनाओं और नगरीय सेवाओं से संबंधित आवेदन शिविर में प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर चुके नागरिकों को भी अपने आवेदन की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचने को कहा है, ताकि उन्हें उसकी स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।
प्रदेशभर के नगरीय निकायों में आयोजित हो रहे सेवा सेतु शिविरों में मौके पर मिलने वाले आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। पहले से ऑनलाइन मिले आवेदनों को भी संबंधित प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। पंजीयन के बाद आवेदन संबंधित विभाग को भेजकर निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।
Share this post with:
26 Sep 2026 20 Views
26 Sep 2026 24 Views