Share this post with:
* संजय दुबे
दुनिया भर के फुटबॉल खिलाड़ियों में दो अंकों की सबसे छोटी संख्या याने 10 नंबर का अपना अलग ही महत्व रहा है। फुटबॉल के जादूगर पेले ने इस नंबर को ही महान बना दिया है।क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी दस नंबर की जर्सी पहनते थे। इस नंबर से परे एक और नंबर है -7।
इस नंबर की जर्सी पहनने वाले दो दीगर खेल के खिलाड़ियों ने अपने अपने खेल को राम राम कहा।पहले थे फुटबॉल के सुपरस्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दूसरे है क्रिकेट के महानायक महेंद्र सिंह धोनी। रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय खेल से विदा ली और महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से।धोनी राष्ट्रीय टीम से क्रमशः कर विदा होते हुए। पहले वे टेस्ट से संन्यास लिए और फिर वनडे और टी ट्वेंटी के नेशनल टीम से खुद को अलग कर लिया। देश से न खेलने और आईपीएल खेलने के बावजूद उनके चहेतो की संख्या में कभी भी कमी नहीं आई थी। चेन्नई सुपर किंग्स जिस स्टेडियम में खेलने जाती उनके प्रशंसकों के भीड़ उमड़ती। इनका उन्माद ये होता था । चेन्नई सुपर किंग्स हारे या जीते, उनके "थाला" का मैदान में बल्लेबाजी करते देखना जरूरी था। धोनी निराश भी नहीं करते थे।उनके साथ विश्व के सबसे अच्छे फिनिशर होने का टैग जो लगा था।
विश्व में बहुत कम विकेटकीपर्स को अपने देश की टीम की कप्तानी करने का अवसर मिला है। चयनकर्ताओं में ये जमी जमाई बात थै कि विकेटकीपर को न तो बैट्समैन पीछे से दिखता है, फिल्डिंग से ज्यादा ध्यान बॉलर्स पर देना होता है, इस कारण कप्तानी देना चयनकर्ताओं के लिए पसंदगी नहीं होती थी । 1876 से लेकर अब तक विभिन्न देशों के केवल अठारह विकेटकीपर्स ही अपने देश की कप्तानी कर पाए। इनमें महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक साठ टेस्ट में कप्तानी की
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) अट्ठाइस
टिम पेन (ऑस्ट्रेलिया) तेईस,एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) ने सोलह टेस्ट में कप्तान बने।
मोइन खान,सरफराज अहमद (पाकिस्तान)
दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज) ने तेरह तेरह टेस्ट में चयनकर्ताओं के द्वारा कप्तान बनाए गए।
एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) और खालिद मशूद( बांग्लादेश) ने बारह बारह टेस्ट के लिए कप्तान नियुक्त हुए थे।,तातेंदा ताइबू (जिम्बाब्वे ) ने दस टेस्ट,,राशिद लतीफ ( पाकिस्तान) और
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) ने छह छह टेस्ट में अगुवाई की।
दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और ,क्विंटन डी कॉक ने चार चार टेस्ट में अपने देश की कप्तानी की ।रिडली जैकब्स (वेस्टइंडीज) और
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) ने दो दो टेस्ट में नेतृत्व किया।ब्रेंडन मैकुलम( न्यूजीलैंड) और लिटन दास (बांग्लादेश) ने एक एक टेस्ट में विकल्प के रूप में कप्तानी की। मात्र अठारह विकेटकीपर का कप्तान बनना ये बताता है कि दुनिया भर के क्रिकेट खेलने वाले देशों के चयन कर्ता विकेट कीपर पर कप्तानी के लिए भरोसा नहीं करते। महेंद्र सिंह धोनी जब कप्तान बने तो माना जाता है कि ये दावं सौरव गांगुली का था जो कप्तानी से हटे तो विकल्प दिए थे।
धोनी के पास देश को एक नंबर की क्रिकेट टीम बनाने श्रेय जाता है। कपिल देव के बाद वनडे में उनके ही लगाए गए अविस्मरणीय छक्के से देश में जश्न मना था। 2007 में धोनी ने टी ट्वेंटी का वर्ल्ड कप भी जिताया था।
कल उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया या यूं कहे कि वे समझ गए थे कि अगर संन्यास नहीं लेते है तो चेन्नई सुपर किंग्स में रिटेन नहीं किए जाएंगे। पेशेवर युग का दौर है।उपयोगिता है तो ठीक है नहीं तो बाहर का रास्ता आईपीएल के फ्रेंचाइजी दिखा सकते है।ये जरूर है कि धोनी के योगदान की कदर चेन्नई सुपर किंग्स वालो ने किया और बतौर ब्रेन सेटअप के रूप में डगआउट में रख लिया।
माना जाता है कि खिलाड़ी जीवन में सक्रियता की उम्र होती है। पैंतीस के बाद शरीर साथ छोड़ता है।अनुभव जरूर साथ देता है लेकिन खेल प्रभावित होता है।धोनी पिछले दो साल से गेस्ट अपियरेंस में आ रहे थे अपने प्रतिष्ठा के प्रतिकूल। पिछले साल पूरा आईपीएल निकल गया वे मैदान में नहीं आए।2025 में वे 13 मैच खेले और 196 रन बनाए।सर्वाधिक रन था 30 नॉट आउट। क्या ये आंकड़े धोनी के अनुकूल थे,नहीं कदापि नहीं। पांच बार की विजेता टीम 2025 में दसवें और 2026 में आठवें स्थान पर रही थी। आईपीएल मुख्यत: बैट्समैन का खेल है। बीस ओवर विकेटकीपिंग कोई भी कर सकता है।
कड़ुआ सच तो ये है कि अपने जीवन के उत्तरार्ध में धोनी खिलाड़ी से ज्यादा मॉडल हो गए थे।59 ब्रांड के वे मॉडल रहे। जिसमें जेड ब्लैक अगरबत्ती भी शामिल है। संन्यास लिए खिलाड़ी को ब्रांडिंग नहीं मिलती है।
Share this post with:
18 Nov 2026 61 Views