CNIN News Network

10 इंस्पेक्टर और 4 प्रशिक्षु एसआई का तबादला

29 Jul 2026   18 Views

10 इंस्पेक्टर और 4 प्रशिक्षु एसआई का तबादला

Share this post with:

महासमुंद। विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के बाद अब महासमुंद पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक 10 निरीक्षकों और 4 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (एसआई) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नई पदस्थापनाओं के तहत कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार ये हुए तबादले
निरीक्षक नितेश सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी सरायपाली से थाना पटेवा भेजा गया है।
निरीक्षक आकाश मसीह को रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी भंवरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र से थाना सरायपाली पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक ओमकार सिंह दीवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तेंदूकोना बनाया गया है।
निरीक्षक प्रहलाद साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना बागबाहरा भेजा गया है।
निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा को थाना पटेवा से रक्षित केंद्र महासमुंद स्थित एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक नरेंद्र कुमार राठौर को रक्षित केंद्र महासमुंद से एसडीओपी कार्यालय पिथौरा भेजा गया है।
निरीक्षक शैलेंद्र कुमार नाग को थाना प्रभारी बलौदा से रक्षित केंद्र महासमुंद एवं एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर को चौकी प्रभारी भंवरपुर से रक्षित केंद्र महासमुंद स्थित एसडीओपी कार्यालय भेजा गया है।
निरीक्षक चाण्क्य नाग को रक्षित केंद्र महासमुंद से जीविशा महासमुंद में नई जिम्मेदारी दी गई है।
स्क्क अंकिता शर्मा ने जारी किया तबादला आदेश, 4 ञ्जढ्ढ सहित 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनील कुमार कंवर को सरायपाली से थाना प्रभारी बलौदा बनाया गया है।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश को थाना सांकरा से थाना प्रभारी खल्लारी पदस्थ किया गया है।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक भुवन सिंह कंवर को थाना कोमाखान से चौकी प्रभारी टुहलू बनाया गया है।
प्रशिक्षु उप निरीक्षक कुलदीप कुमार को थाना तेंदूकोना से चौकी प्रभारी बुंदेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web