CNIN News Network

1 जून से प्रारंभ होगा 16 दिवसीय श्री नारायण महामहोत्सव

29 May 2026   7 Views

1 जून से प्रारंभ होगा 16 दिवसीय श्री नारायण महामहोत्सव

Share this post with:

00 पुरुषोत्तम मास में बहेगी भक्ति रसधारा, भक्त लगाएंगे भक्ति का गोता
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा 1 से 16 जून तक 16 दिवसीय श्री नारायण महामहोत्सव का भव्य आयोजन श्री नारायण धाम, श्री सत्यनारायण धर्मशाला, कामठी लाईन में किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में भक्ति, संगीत, कथा एवं धार्मिक आयोजनों की अविरल धारा बहेगी।
16 दिनों में बहेगी भक्ति रसधारा भक्त लगाएंगे भक्ति का गोता
समिति अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं सहसचिव रामावतार जोशी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि की आराधना, समर्पण एवं पुण्य अर्जन का विशेष अवसर होता है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा यह छठवां भव्य नारायण महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
शंखध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चार से होगा शुभारंभ
महामहोत्सव का शुभारंभ 1 जून सोमवार को शंखध्वनि, घंटानाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा। प्रथम दिवस पर सुंदरकांड पाठ, श्री महासर माता पाठ एवं विविध धार्मिक आयोजनों के साथ भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।
देश-प्रदेश के विख्यात भजन गायक देंगे प्रस्तुति
उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, श्याम खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल (बालाजी) एवं विजय खंडेलवाल ने बताया कि 16 दिनों तक सजे दिव्य एवं भव्य मंच पर भगवान श्री सत्यनारायण की आकर्षक झांकियों के दर्शन होंगे। प्रतिदिन भगवान के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक छवि भक्तों को भावविभोर करेगी। महामहोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध भजन गायक एवं कथा वाचक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें अर्चना एवं नेहा वैष्णव, अभिजीत जोशी, पंडित अर्पित भाई शर्मा, इस्कॉन भजन मंडली रायपुर, रूपेश टांक, योगेश अग्रवाल, आकाश एवं शुभम शर्मा, राधा अग्रवाल (गोंदिया), रानी सती दादी मंगल पाठ महिला मंडल, बाल व्यास हार्दिक व्यास, निखिल श्याम शर्मा, राधिका शर्मा एवं वैष्णवी रंगारी प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली
14 जून को रात्रि 7:30 बजे दिल्ली दरवाजा गायत्री मंदिर के पास आयोजित नारायण हरि रसोत्सव में कानपुर उत्तरप्रदेश के विख्यात भजन गायक शिवम वर्मा अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।महामहोत्सव के 15वें दिवस अमावस्या पर 21 हजार दीपों से सुसज्जित भव्य देव दीपावली का आयोजन दिल्ली दरवाजा से श्री सत्यनारायण मंदिर तक किया जाएगा। वहीं अंतिम दिवस विश्व शांति एवं मंगलकामना के साथ श्री सत्यनारायण कथा, हवन, यज्ञ एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web