Share this post with:
सुकमा। जिले के कोंटा थाना पुलिस ने नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर राजस्थान ले जाया जा रहे 308 किलो अवैध गांजा बरामद कर राजस्थान के दो आरोपी शिव कुमार प्रजापति (24) और उदय राम बलई (24) को गिरफ्तार किया गया है। बारामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा ओडिशा के मलकानगिरी से कहां से लाया गया था,और राजस्थान में किसे सप्लाई किया जाना था। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सुकमा एएसपी रोहित शाह ने बताया कि 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक आरजे-27-जीई-6757 में ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजा लेकर मोटू पुल होते हुए कोंटा के रास्ते राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद कोंटा पुलिस ने कोंटा-मोटू मुख्य मार्ग स्थित कृष्ण मंदिर चौक, वार्ड क्रमांक 05 डोंडरा के पास नाकेबंदी कर सुबह करीब 6:10 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो ऊपर से नमक की बोरियां रखी मिलीं। इनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। वजन करने पर कुल 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गाडरमाल, भोपालगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोंटा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।उन्होने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Share this post with:
18 Aug 2026 3 Views
18 Aug 2026 3 Views
15 Aug 2026 35 Views