CNIN News Network

1 करोड़ 27 लाख की ठगी मामले में दीपक टंडन 19 नवंबर तक रहेंगे पुलिस रिमांड पर

17 Nov 2026   103 Views

1 करोड़ 27 लाख की ठगी मामले में दीपक टंडन 19 नवंबर तक रहेंगे पुलिस रिमांड पर

Share this post with:


रायपुर। होटल कारोबारी व करीब 1 करोड़ 27 लाख की ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दीपक टंडन को पुलिस ने  न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां सुनवाई के दौरान न्याधीश  ने 19 नवंबर तक उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात थे।
टंडन पर आरोप है कि उसने नेताओं और अधिकारियों से भी पैसे ठगे। रायपुर के तेलीबांधा थाने में टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ 5 एफआईआर हुई हैं। वहीं, कोरबा, सक्ती और बिलासपुर में भी मामले दर्ज हुए हैं। हाल ही में दर्ज 8वीं एफआईआर में उस पर एसईसीएल में ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों से 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने टंडन को 19 नवंबर तक रायपुर पुलिस की रिमांड पर सौंप दिया है। इस दौरान आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web