Share this post with:
’जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सोनाईडीह में 2 जुलाई को जिला स्तरीय सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रम’
रायपुर--भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत सोनाईडीह में जिला स्तरीय सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों, युवाओं तथा ग्रामीण नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर द्वारा जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का शुभारंभ, योजना की प्रमुख विशेषताओं पर आधारित प्रचार प्रसार, ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। तो वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही एवं श्रमिक केंद्रीय कार्यक्रम से भी जुड़ेंगे।
इसके साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता रैलियां, पोस्टर-बैनर, दीवार लेखन एवं अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक योजना की जानकारी पहुंच सके।
Share this post with:
01 Jul 2026 12 Views
01 Jul 2026 9 Views
01 Jul 2026 41 Views
01 Jul 2026 8 Views
30 Jun 2026 16 Views
26 Jun 2026 56 Views
25 Jun 2026 45 Views