CNIN News Network

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

16 Sep 2026   24 Views

 दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Share this post with:

 

*  300 से अधिक फिल्मों में काम किया; मालगुड़ी डेज से प्रसिद्ध हुए

 

 

 

 

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

 

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को पुरस्कार दिया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करके अनंत नाग को बधाई दी। उन्होंने लिखा- कई दशकों तक उनके सहज अभिनय, बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर एक मजबूत छाप छोड़ी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web