Share this post with:
0---12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 एनडीए को
नई दिल्ली-झारखंड की 2 सीटों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे। एक बीजेपी समर्थित प्रत्याशी और दूसरी जेएमएम ने जीती।12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। इनमें से 19 सीटें एनडीए को, इंडिया ब्लॉक को 6 और एक सीट मिजोरम की जोराम पीपुल्स मूवमेंट को मिली। इस चुनाव में एनडीए और इंडिया ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा हुआ।
गुरुवार को झारखंड की 2 और मिजोरम की एक राज्यसभा सीटों के रिजल्ट आए। झारखंड में एक सीट बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार उद्योगपति परिमल नाथवानी और दूसरी झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीती।झारखंड में क्रॉस वोटिंग की वजह से परिमल को जीत दर्ज मिली। यहां 3 वोट अवैध पड़े। कांग्रेस ने आरजेडी और लेफ्ट पर साथ ना देने का आरोप लगाया।
Share this post with:
18 Jun 2026 28 Views
18 Jun 2026 11 Views
18 Jun 2026 9 Views
18 Jun 2026 23 Views
16 Jun 2026 40 Views
14 Jun 2026 64 Views