Share this post with:
* संजय दुबे
हिंदुस्तान में एक प्राचीन कहावत है जस बाप तस बेटा। अंग्रेजों ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद कर like father like son बना दिया। इस कहावत को हिंदुस्तान क्रिक्रेट टीम के दो पूर्व कप्तान के बेटे चरितार्थ करने में लगे है।हाल ही में अंडर 19 एशिया कप स्पर्धा में दो खिलाड़ियों के नाम की चर्चा रही।पहला राहुल द्रविड़ के पुत्र अन्वय द्रविड़ और दूसरा वीरेंद्र सहवाग के पुत्र युद्धवीर सहवाग की। ये दोनों खिलाड़ी अभी कम उम्र के है लेकिन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे है उसके आधार पर माना जा रहा है कि जल्दी ही ये अपना दावा राष्ट्रीय टीम के लिए करेंगे। अगर ये दोनों खिलाड़ी हिंदुस्तान की टीम में चयनित होते है तो पूर्व में जिन आठ बाप बेटे की टेस्ट क्रिकेट में प्रतिनिधत्व किया है उनमें जुड़ जायेगा।
हिंदुस्तान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान लाला अमरनाथ के दो बेटों मोहिंदर अमरनाथ और सुरेन्दर अमरनाथ ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। लाला अमरनाथ ने 24 टेस्ट खेले थे। उनके बेटे मोहिंदर अमरनाथ ने 69 और सुरेंदर अमरनाथ ने 10 टेस्ट खेले। इनके अलावा
इफ्तिखार अली खान- पटौदी मंसूर अली खान पटौदी,बाप बेटे की ऐसी जोड़ी है जिन्होंने हिंदुस्तान के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की। इनके अलावा वीनू मांकड़- अशोक मांकड़,
पंकज रॉय- प्रणव रॉय
विजय मांजरेकर-संजय मांजरेकर,दत्ताजी- गायकवाड़ अंशुमान गायकवाड़,
हेमंत कानिटकर- ऋषिकेश कानिटकर, और
योगराज सिंह- युवराज सिंह ने आगे चलकर पिता पुत्र के द्वारा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड बनाया है। सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर और रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी को टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन दोनों हिंदुस्तान की वनडे टीम में खेल पाए थे।
विश्व के अन्य देशों में भी बाप बेटे के द्वारा अपने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद शोएब मोहम्मद,इंग्लैंड क्रिस ब्रॉड- स्टुअर्ट ब्रॉड,
कॉलिन काउड्रे क्रिस काउड्रे, डेविड बियरस्टो जॉनी बियरस्टो के बाप बेटे की जोड़ी ने ये कारनामा किया है।
ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ मार्श- शॉन मार्श, ज्योफ मार्श मिचेल मार्श
न्यूजीलैंड के लांस केर्न्स -क्रिस केर्न्स,वाल्टर हैडली- रिचर्ड हैडली, ब्रेंडन ब्रेसवेल- डग ब्रेसवेल
दक्षिण अफ्रीका पीटर पोलॉक- शॉन पोलक ने देश प्रतिनिधित्व किया है।
Share this post with:
18 Nov 2026 62 Views