CNIN News Network

कॉन्स्टेबल की पत्नी और 9 साल के बेटे की हत्या

25 Apr 2026   58 Views

कॉन्स्टेबल की पत्नी की फाइल फोटो
कॉन्स्टेबल की पत्नी की फाइल फोटो

Share this post with:

 

   

दुर्ग। दुर्ग में एसटीएफ कॉलोनी स्थित क्वार्टर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनकी पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। वहीं, दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस जघन्य हमले को आरक्षक की कथित प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज ने अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपित महिला मौके से फरार हो गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 कॉन्स्टेबल की पत्नी और 9 साल के बेटे की हत्या

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web