Share this post with:
रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के उपाध्यक्ष एवं सिटी होंडा, रायपुर के संचालक श्री कैलाश खेमानी को फाडा का जनरल काउंसिल मेंबर बनाया गया है।
एफएडीए के जनरल काउंसिल में कुल 40 सदस्य होते हैं फाडा में छत्तीसगढ़ के फोर व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल एवं ट्रेक्टर डीलर्स मिला कर कुल 257 सदस्य है और रायपुर में राडा के 97 सदस्य हैं जिनका प्रतिनिधित्व करने के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन ने श्री कैलाश खेमानी का नाम फाडा के जनरल काउंसिल मेंबर के लिए प्रस्ताव भेजा था।
श्री कैलाश खेमानी रायपुर के प्रतिष्ठित होंडा टू व्हीलर व्यवसायी होने के साथ-साथ राडा के सक्रिय एवं समर्पित पदाधिकारी हैं। एसोसिएशन में बोर्ड सदस्य एवं उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रियता से कार्य किया है। उनके योगदान की सराहना रायपुर के ऑटोमोबाइल व्यवसायियों द्वारा लगातार की जाती रही है।
राडा द्वारा आयोजित ऑटो एक्सपो के सफल आयोजन में भी श्री कैलाश खेमानी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, डीलर्स के समन्वय तथा विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ऑटो एक्सपो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इस समर्पण एवं कार्यकुशलता के लिए राडा द्वारा उन्हें कई अवसरों पर सराहा गया है।
श्री खेमानी सदैव नए कार्यों एवं नवाचारों के माध्यम से ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता देते रहे हैं। वे एसोसिएशन एवं व्यवसायियों से जुड़े विषयों को संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने तथा सरकार और ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के बीच एक सशक्त सेतु एवं समन्वयक की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।
राडा को विश्वास है कि फाडा जनरल काउंसिल में श्री कैलाश खेमानी की सहभागिता से छत्तीसगढ़ एवं विशेष रूप से रायपुर के ऑटोमोबाइल डीलर्स की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ फाडा तथा देशभर के ऑटोमोबाइल डीलर्स को मिलेगा।
रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री कैलाश खेमानी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
Share this post with:
03 Sep 2026 18 Views
03 Sep 2026 22 Views
03 Sep 2026 16 Views
03 Sep 2026 18 Views
03 Sep 2026 32 Views
03 Sep 2026 50 Views
03 Sep 2026 56 Views
03 Sep 2026 16 Views
02 Sep 2026 29 Views
02 Sep 2026 33 Views
02 Sep 2026 54 Views