Share this post with:
रायपुर। सूबे के बहुचर्चित सीजीपीएससी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चेतन बोरघारिया को 6 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। बता दें पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रह चुके हैं चेतन बोरघारिया। दावा किया गया है कि उत्कर्ष चंद्राकर के साथ व्हाट्सऐप चैट मिली है और ईडी लंबी पूछताछ की तैयारी में हैं।
धमतरी में अपर कलेक्टर बोरघरिया के अमलतास पुरम स्थित घर पर टीम ने छापा मारा था जबकि बलरामपुर सर्किट हाउस में बुलाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद से वे कार्यालय नहीं आ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि चेतन बोरघरिया को ईडी के जोनल कार्यालय में शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।
Share this post with:
11 Sep 2026 61 Views
11 Sep 2026 61 Views
11 Sep 2026 54 Views
11 Sep 2026 17 Views
11 Sep 2026 15 Views
11 Sep 2026 56 Views
11 Sep 2026 21 Views
10 Sep 2026 24 Views
10 Sep 2026 23 Views