CNIN News Network

20 हजार टन एलपीजी लेकर 'सिमी कैरियर मालवाहक जहाज गुजरात पहुंचा

17 May 2026   8 Views

 20 हजार टन एलपीजी लेकर 'सिमी कैरियर मालवाहक जहाज गुजरात पहुंचा

Share this post with:

 

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। 20 हजार टन एलपीजी लेकर 'सिमी कैरियर मालवाहक जहाज गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गया है। इस टैंकर ने 13 मई को सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार किया था। इस जहाज पर कुल 21 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 8 यूक्रेनी और 13 फिलिपीनी नागरिक शामिल हैं। मौजूदा सुरक्षा निगरानी अभियानों के तहत होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार करने वाला 'सिमी 11वां एलपीजी टैंकर बन गया है।

अधिकारियों के अनुसार, युद्ध क्षेत्र के इतने करीब होने के बावजूद इस जहाज की सुरक्षित वापसी भारत सरकार के विभिन्न विभागों के बेहतरीन समन्वय से संभव हो सकी। महानिदेशक जहाजरानी , विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बीच बने करीबी तालमेल के कारण ही टैंकर को अचूक सुरक्षा प्रदान की जा सकी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web