CNIN News Network

पर्दे पर छा गई * कांतारा चैप्टर 1*

03 Oct 2025   2130 Views

     पर्दे पर छा गई * कांतारा चैप्टर 1*

Share this post with:

   

0-पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65.3 करोड़

0-रजनीकांत की फिल्म कूली के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ा

0-ऋषभ शेट्टी के अभिनय और निर्देशन की चारों ओर सराहना की गयी

बेंगलुरु। रिलीज़ के पहले दिन ही फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। जैसे ही फिल्म थिएटर्स में पहुंची, पहले ही दिन भारी तादाद में दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। फिल्म के ट्रेलर और टीजऱ से ही लोगों को अंदाज़ा हो गया था कि ये प्रीक्वल विजुअल्स, कहानी और संस्कृति के मामले में एक बार फिर कुछ अलग और गहरा पेश करने वाला है। कन्नड़ सिनेमा ने फिर एक बार ये साबित कर दिया की कांतारा (2022) के प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज़ के पहले ही दिन ऐसा धमाका किया कि बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड हिल गए। दशहरे के शुभ अवसर पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 65.3 करोड़ की कमाई कर न सिर्फ कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में तहलका मचा दिया। ट्रेड एनालिस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन 65.3 करोड़ का बिजऩेस किया। ये आंकड़ा इस साल रिलीज़ हुई कई बड़ी फिल्मों जैसे सैयारा (22 करोड़), सिकंदर (26 करोड़) और छावा (31 करोड़) को बहुत पीछे छोड़ चुका है। इतना ही नहीं, यह फिल्म रजनीकांत की हालिया सुपरहिट कूली (65 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन को भी मामूली अंतर से पार कर गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web