Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणाम के 12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले जिज्ञासु वर्मा कहते है कि पहले तो उन्होंने सोचा था कि टॉप टेन में उनका नाम जरुर आएगा लेकिन यकीन नहीं था कि पूरे प्रदेश में वे टॉप करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद जैसे ही उसका नाम टीवी पर आया उनका और उनके माता - पिता का खुशी का ठिकाना नहीं था ,सब तरफ से बधाईयां मिलने लगी। पहले वे सोशल मीडिया में कुछ समय जरूर रहा करते थे। लेकिन जैसे ही परीक्षा नजदीक आते गया और उन्होंने सोशल मीडिया से किनारे कर लिया। पढ़ाई के लिए लक्ष्य लेकर वे चले और नतीजा सामने है। सभी का सहयोग और मार्गदर्शन उन्हे मिला। कुछ करने की चाहत हैं और अब उन्हे हौसला मिल गया है।
Share this post with:
02 May 2026 2 Views
02 May 2026 2 Views
02 May 2026 12 Views
02 May 2026 53 Views
30 Apr 2026 36 Views