Share this post with:
रायपुर। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा मास्टर ऑफ जर्नलिज्म के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है। इस परीक्षा में रायपुर के सेवा निवृत सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे ने 96.40प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है संजय दुबे ने 1986में रविशंकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता परीक्षा प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया था। सेवानिवृत होने के बाद नई शिक्षा नीति में शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने की उम्र बाध्यता खत्म कर दी गई है इस आधार पर नियमित छात्र के रूप में श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के जर्नलिस्म डिपार्टमेंट में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में प्रवेश किया। दो सेमेस्टर के अध्ययनकाल में इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म के साथ नए क्षेत्रों में पत्रकारिता के विषयों का अध्ययन किया और सफलता प्राप्त की। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के डा धनेश जोशी, डा संजीव कुमार, और डा साहू का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए संजय दुबे ने विशेष आभार व्यक्त किया है .संजय दुबे के दो हजार से अधिक लेख देश के विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओ में प्रकाशित हो चुके है.
Share this post with:
20 Apr 2026 24 Views
20 Apr 2026 20 Views
19 Apr 2026 30 Views
19 Apr 2026 14 Views