Share this post with:
रायपुर। रायपुर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी से एक सौजन्य मुलाकात की। इस गरिमामय बैठक में एसोसिएशन की नई टीम ने श्री थौरानी के सफल कनाडा दौरे से वापस लौटने पर उनका शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने भी रायपुर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजंत अग्रवाल, सचिव श्री नितेश वाढेर, कोषाध्यक्ष श्री योगेश त्रिवेदी और उपाध्यक्ष श्री महेश नत्थानी सहित समस्त टीम का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान श्री थौरानी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई टीम रायपुर इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार के विकास के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।
इस अवसर पर महिला चेम्बर संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, महिला, चेम्बर मितला प्रभारी तिलोकचंद बरडिय़ा, वरिष्ठ सलाहकार आभा मिश्रा, वित्तीय सलाहकार हेमल बेन शाह, सांस्कृतिक प्रभारी ऐश्वर्या तिवारी,डॉ. बी.जी. भोजवानी, एवं चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-प्रकाश लालवानी, सुदेश मध्यान, अमरदास खट्टर, मंत्री-भरत पमनानी, जतिन नचरानी, निखिल एम.झवेरी, पंकज छिजवानी, आशीष वासवानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी, सदस्य-निखिल पंड्या, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष अजंत अग्रवाल, सचिव मितेश वाढेर, कोषाध्यक्ष श्री योगेश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष श्री महेश नत्थानी, सहसचिव राजा मेहता, सोशल मीडिया प्रभारी विजेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य-विक्की नत्थानी विनोद लालवानी सहित एसोसियेशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share this post with:
10 Jun 2026 26 Views
10 Jun 2026 27 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 45 Views
08 Jun 2026 28 Views
08 Jun 2026 56 Views