CNIN News Network

मिथुन दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित!

30 Sep 2024   174 Views

मिथुन दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित!

Share this post with:

0-  संजय दुबे
क्या पश्चिम बंगाल की राजनीति का सरोकार मिथुन चक्रवर्ती को मिले दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से है? इससे परे अपने पहले ही फिल्म मृगया में राष्ट्रीय अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले मिथुन चक्रवर्ती को संतोष होगा कि वे भारत के विभिन्न भाषाओं के स्थापित फिल्म बिरादरी में जुड़ गए है। "गरीबों के अमिताभ"कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती भारतीय फिल्म उद्योग में अनोखे ही कलाकार रहे है। 
फिल्मों में डांस एक प्रमुख छौंक है जिसके चलते फिल्मे दौड़ती है। मिथुन चक्रवर्ती भी शम्मी कपूर ,जितेंद्र, परंपरा के नायक थे। इन्होंने देशी माइकल जैक्सन का संस्करण अपनाया और थिरकते रहे। भारत के स्थापित नायकों के पास सफल फिल्मों की फेरहिस्त है लेकिन मिथुन इसके पलट असफल फिल्मों की लंबी सूची है। एक समय तो ऊटी के उनके खुद होटल के चार दिशाओं में शूटिंग होती थी और जितनी भी फिल्में बनी सब सत्यानाश ही थी।
डिस्को डांसर,प्यार झुकता नहीं और अग्निपथ के अलावा स्वामी विवेकानंद पर बनी फिल्म के अलावा मिथुन चक्रवर्ती के हिस्से में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके चलते इतने बड़े पुरस्कार से सम्मानित होते। सरकार है,समिति है, निर्णय है।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के 54विजेताओं में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश का नाम न होना खलता है। इस सूची में शिवाजी गणेशन औऱ रेखा ( पिता - पुत्री की जोड़ी) औऱ पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर- शशिकपूर (पिता- पुत्र) विलक्षण संयोग है। जिन लोगो को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला है उनके नाम इस प्रकार है:-
*नायक- 
1पृथ्वीराज कपूर(मरणोपरांत),(1971)
2सोहराब मोदी(1979)
3 पी. जयराज(1980)
4 राजकपूर(1987)
5 अशोक कुमार (1988)
6 ए. नागेश्वर राव(1990)
7 दिलीप कुमार( 1994)
8 राजकुमार(दक्षिण)(1995)
9 शिवाजी गणेशन( 1996)
10 देवानंद (2002)
11 सौमित्र चटर्जी( 2011)
12प्राण (2012)
13 शशि कपूर (2014)
14मनोज कुमार( 2015)
15 विनोद खन्ना(2017)
16 अमिताभ बच्चन( 2018)
17 रजनीकांत (2019)
18मिथुन चक्रवर्ती (2024)
*नायिका
1 देविका रानी (1969)
2 रूबी मेयर्स सुलोचना (1973)
3 काननदेवी (1976)
4 दुर्गा खोटे (1983)
5आशा पारेख (2020)
6 रेखा (2022)
7 वहीदा रहमान (2023)
* निर्देशक
1 बी. नरसिम्हा रेड्डी (1974)
2 धीरेंद्र गांगुली(1975)
3 नितिन बोस(1977)
4 एल .वी. प्रसाद(1982)
5 सत्यजीत रे(1984)
6 शांताराम(1985)
7 बी . जी. पेंढारकर(1991)
8 भूपेन हजारिका
9 बी . आर. चोपड़ा(1998)
10 ऋषिकेश मुखर्जी(1999)
11 यश चोपड़ा(2001)
12मृणाल सेन(2003)
13अदूर गोपाल कृष्णन(2004)
14 ब्रज भूषण चतुर्वेदी(2005)
15 श्याम बेनेगल(2006)
16के. बालाचंदर (2010)
17 के. विश्वनाथ(2016)
*निर्माता
1 वीरेंद्र नाथ सरकार(1970)
2 बी. नागिरेड्डी(1986)
3 डी. रामानायडू(2009)
*गायक
1 मन्ना डे(2007)
* गायिका
1 लता मंगेशकर(1989)
2 आशा भोसले(2000)
गीतकार
1 मजरूह सुल्तानपुरी(1993)
2प्रदीप(1997)
3गुलज़ार(2013)
*संगीतकार
1 पंकज मलिक(1972)
2रामचंद्र बोराल(1978)
3 नौशाद(1981)
फिल्म फोटोग्राफर
1. बी.के. मूर्ति
इस सूची में प्राण ऐसे अनोखे कलाकार है जो खलनायक के रूप में स्थापित रहे थे। मनोज कुमार ने उपकार में उन्हें चरित्र भूमिका में लेकर आये। आगे चलकर वे चरित्र भूमिका में दिखे लेकिन एक खलनायक को उसके अभिनय के बल पर 54 दिग्गजों के बीच जगह मिले, ये सबसे अलग बात है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web