Share this post with:
कोलकाता। बंगाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना तय है। इसके साथ ही ममता बैनर्जी के पन्द्रह साल की सत्ता के बाद विदाई हो चुकी है। जीत का जश्न बंगाल ही नहीं पूरे देश में देखा जा रहा है। एग्जिट पोल से कहीं अधिक भाजपा यहां सीट जीत रही है। अंतिम नतीजे आने तक इंतजार करना होगा,समाचार लिखे जाने तक 199 सीट पर भाजपा व 89 सीट पर टीएमसी का जीत संभावित है। कांग्रेस का यहां सुफड़ा साफ हो गया है। ममता खुद दो सीटों में चुनाव लड़ रही हैं और एक पर लगातार पीछे चल रही हैं। पानीहाटी सीट से आरजीकर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।उधर कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, मंगल पांडे, राहुल सिन्हा, अमित मालवीय, निशिकांत दुबे, संजय जायसवाल और सतीश गौतम शामिल हैं। कार्यकर्ताओं कार्यालय परिसर में जश्न मनाते नजर आए।
Share this post with:
12 May 2026 40 Views
12 May 2026 13 Views
12 May 2026 9 Views
11 May 2026 25 Views