Share this post with:
00 नेशनल बॉडी बिल्डिंग एवम पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 12 से 14 जून को रायपुर में
रायपुर। 12 से 14 जून को रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसियेशन एवम छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में ताम्रकार क्लासिक बॉडी बिल्डिंग और मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन सुन्दर नगर गेट के सामने कुर्मी छात्रावास भवन में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार और अध्यक्ष दुर्गेश साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के वेस्ट ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट जोन के करीब 500 से अधिक खिलाड़ी की आने की संभावना है। प्रतियोगिता में ताम्रकार क्लासिक बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है। बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में पहली बार डेनिम मॉडल भी रखी गई है जिसमें जीन्स पहन कर बॉडी बिल्डर प्रदर्शन करेंगे। उसी प्रकार मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप भी पहली बार हो रहा है। कुल बजट 5 लाख रुपये का है सभी विजेता खिलाडियों को आकर्षक मेडल और बेस्ट लिफ्टर और बेस्ट बॉडी बिल्डर को 3 फिट ऊँचा कप और लाखों रुपये कैश ईनाम भी दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
Share this post with:
10 Jun 2026 26 Views
10 Jun 2026 27 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 45 Views
08 Jun 2026 28 Views
08 Jun 2026 56 Views