Share this post with:
00 प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश का पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला, बघेल और कांग्रेस के मौन को क्या उनकी स्वीकृति मान लिया जाए?
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए छठवें आरोप पत्र के बाद इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है। श्री ठोकने ने कहा कि जो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल छोटी-छोटी बातों पर मीडिया के सामने माइक लपकने में देरी नहीं करते, वे आज इतने गम्भीर मामले पर मुँह में दही जमाए बैठे हैं! इससे साफ है कि बघेल के पास इन आरोपों का कोई जवाब नहीं है।
ठोकने ने बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया के सामने 'वेस्टिन' होटल की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि नॉर्थ गोवा में स्थित इस आलीशान होटल को छत्तीसगढ़ के अवैध शराब घोटाले की कमाई से खरीदा गया था। ईडी की चार्जशीट का हवाला देते हुए श्री ठोकने ने कहा कि इस होटल को खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ से करीब 110 करोड़ रुपए की अवैध नगदी गोवा भेजी गई थी। ईडी के छठवें आरोप पत्र के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के इशारे पर ही यह भारी-भरकम राशि गोवा शिफ्ट की गई थी। श्री ठोकने ने कांग्रेस की चुप्पी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, पहले भी भाजपा ने यह प्रश्न उठाया था और आज भी पूछ रहे हैं, लेकिन भूपेश बघेल और पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर मौन है। क्या उनके इस मौन को उनकी स्वीकृति मान लिया जाए? श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले चुनाव में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपनी पार्टी का 'एटीएम' बना दिया। ईडी की जाँच की प्रगति से अब यह बात पूरी तरह सच साबित हो रही है।
Share this post with:
10 Jun 2026 26 Views
10 Jun 2026 27 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 45 Views
08 Jun 2026 28 Views
08 Jun 2026 56 Views