Share this post with:
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 9 प्रभारी जोन आयुक्त श्री अंशुल शर्मा को जोन 1 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 4 जोन आयुक्त श्री अरूण ध्रुव को जोन 2 जोन आयुक्त, जोन 1 प्रभारी जोन आयुक्त श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 2 प्रभारी जोन आयुक्त श्री संतोष पाण्डेय को जोन 7 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 7 जोन आयुक्त श्री राकेश शर्मा को जोन 9 जोन आयुक्त, प्रभारी उपायुक्त मुख्यालय श्री मोनेश्वर शर्मा को जोन आयुक्त जोन 10 एवं प्रभारी जोन आयुक्त जोन 10 श्री विवेकानंद दुबे को नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर पदस्थ कर दिया है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।
Share this post with:
11 Mar 2026 16 Views
11 Mar 2026 16 Views
11 Mar 2026 17 Views
11 Mar 2026 47 Views