Share this post with:
कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग में दरारें और क्षति दिखाई देने लगी है। विभागीय निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित डिज़ाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ठेकेदार को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर निर्माण की कमियों को दूर नहीं किया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share this post with:
14 Aug 2026 15 Views
10 Aug 2026 210 Views
10 Aug 2026 249 Views