CNIN News Network

नक्सलियों ने पालनार में एक वर्ष बाद लगाया बैनर-पोस्टर

19 Jul 2025   175 Views

नक्सलियों ने पालनार में एक वर्ष बाद लगाया बैनर-पोस्टर

Share this post with:


दंतेवाड़ा। कुंआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव में साल भर की खामोशी के बाद नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाया है। एक वर्ष बाद नक्सलियों ने बैनर-पोस्टरों के जरिए इस इलाके में फिर से अपनी मौजूदगी दिखाने का प्रयास किया है। पालनार-फूलपाड़ मार्ग पर लगाए गए बैनर पोस्टरों में नक्सलियों ने अपने नेता चारु मजूमदार, कन्हाई चटर्जी और हाल ही में मारे गए शीर्ष कैडर महासचिव बसवा राजू को याद करते हुए शहीद स्मृति सप्ताह मनाने की अपील की गई है। पालनार इलाके में बीते एक वर्ष से ज्यादा वक्त से इस तरह के बैनर-पोस्टर लगाने एवं नक्सली गतिविधियों की घटनाएं थमी हुई थी, मगर अब फिर से नक्सलियों की उपस्थिति की से स्थानिय ग्रामीण सहमे हुए हैं।

Share this post with:

AD RO NO - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web