Share this post with:
जगदलपुर। बस्तर संभाग में धुरवा समाज की 8 मई होने वाले इस सामूहिक विवाह में लगभग 80 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। अब तक 123 जोड़ों का विवाह करवाया गया है। समाज की तरफ से आयोजित इस सामूहिक विवाह की शुरुआत साल 2019 में महज 3 जोड़ों के साथ हुई थी, जो अब लगातार बढ़ते हुए 80 से अधिक जोड़ों तक पहुंच गई है। समाज के लोग बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। धुरवा समाज के इस अनूठे विवाह में पारंपरिक अग्नि के स्थान पर जल को साक्षी मानकर फेरे लिए जाते हैं।
समाज के अनुसार जल प्रकृति का आधार है और जीवन का प्रतीक भी, इसलिए इसे साक्षी मानकर फेरे लिए जाते हैं।आयोजन के दौरान समाज के लोग शिक्षा को बढ़ावा देने, फिजूलखर्ची रोकने और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेते हैं। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। एक साथ सामूहिक विवाह होने से खर्च कम होता है और सभी जोड़ों को समान सम्मान के साथ विवाह का अवसर मिलता है। 8 मई को होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले से सैकड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी समाज के वरिष्ठजन और पदाधिकारी संभाल रहे हैं।
Share this post with:
12 May 2026 15 Views
12 May 2026 11 Views
12 May 2026 40 Views
12 May 2026 13 Views
12 May 2026 9 Views
11 May 2026 25 Views