Share this post with:
दंतेवाड़ा । जिले के बचेली थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले 14 जनवरी 2024 की रात हुए अंधे कत्ल की गुत्थी बचेली पुलिस ने सुलझा ली है। जमीन मुआवजे की रकम हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले से बचने के लिए आरोपी राकेश तेलाम ने अपने दादा बुधरू तेलाम की गुप्ती से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किये गये गुप्ती जब्त कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने बताया कि आरोपी को सीजेएम न्यायालय दंतेवाड़ा में आज पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
इस मामले में 15 जनवरी 2024 को आयतुपारा नेरली निवासी राजू तेलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 14 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे अचानक बिजली चली गई। उसी दौरान उसकी मां सन्नी तेलामी ने आवाज लगाई कि तुम्हारे बाबा को कोई मारकर भाग रहा है। राजू घर से बाहर निकला तो देखा कि उसके घर के लकड़ी के गेट को तार से बांध दिया गया था। पास में उसके भाई भीमा के घर का गेट भी रस्सी से बंधा मिला। किसी तरह रस्सी और तार हटाकर वे लोग मां के घर पहुंचे तो बुधरू तेलाम परछी में खाट पर खून से लथपथ पड़े थे। सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट थी। उन्हें तत्काल गांव के सरपंच और कोटवार की मदद से एनएमडीसी अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, जांच के दौरान पता चला कि ग्राम नेरली की संयुक्त खाते की जमीन, जिसमें बुधरू तेलाम समेत परिवार के अन्य सदस्य खातेदार थे, वर्ष 2023 में एनएमडीसी लिमिटेड की बैलाडिला से नगरनार तक स्लरी पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल और जल पाइपलाइन बिछाने के लिए अधिग्रहित की गई थी। सितंबर 2023 में जमीन का मुआवजा जारी हुआ। जांच में सामने आया कि राकेश तेलाम ने अपने दादा बुधरू, भीमा और जोगा को मृत बताकर मां और भाई को साथ ले जाकर चेक लिया और उसे अपने एसबीआई खाते में जमा कर दिया। इसकी जानकारी बुधरू और उनके बेटों भीमा और राजू को हो गई थी। पुलिस के अनुसार राकेश को आशंका थी कि वह फर्जी तरीके से पहली किस्त लेने के मामले में फंस सकता है, और बाकी मुआवजा भी हाथ से निकल सकता है। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। सकें।
इसके बाद पास के ट्रांसफार्मर का स्विच निकालकर इलाके की बिजली बंद कर दी। फिर बुधरू के घर पहुंचकर सोए हुए अवस्था में गुप्ती से सिर पर 2-3 वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 14 जनवरी 2024 की रात 11 से 12:30 बजे के बीच राकेश घर से निकला। उसने पहले मृतक के दोनों बेटों के घर के गेट रस्सी और तार से बांध दिए ताकि वे बाहर न निकल सकें। इसके बाद पास के ट्रांसफार्मर का स्विच निकालकर इलाके की बिजली बंद कर दी। फिर बुधरू के घर पहुंचकर सोए हुए अवस्था में गुप्ती से सिर पर 2-3 वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। लगातार जांच और पतासाजी के बाद 2 मार्च 2026 को पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम (26) निवासी आयतुपारा नेरली, थाना बचेली को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गुप्ती जब्त की गई।
Share this post with:
11 Mar 2026 17 Views
11 Mar 2026 16 Views
11 Mar 2026 17 Views
11 Mar 2026 47 Views