Share this post with:
०--कुछ के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए, एसी में ब्लास्ट की आशंका
नई दिल्ली-दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से 9 जले हुए शव बरामद किए गए। पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और से 3 शव मिले, जहां दरवाजा बंद था।आशंका है कि लोगों ने छत पर भागकर जान बचाने की कोशिश की थी। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि लोगों के शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि पहचान करना मुश्किल है। डीएनए टेस्ट के बाद ही मृतकों का पता चल पाएगा।
हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि एसी में धमाके के बाद आग फैली। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
8 मृतकों के नाम...शिखा जैन (45 साल).अनिता जैन (58 साल).निशांत जैन (35 साल).अंचल जैन (33 साल)
नितिन जैन (50 साल).शैली जैन (48 साल).समयंक जैन (25 साल).अरविंद लाल (60 साल)एक शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Share this post with:
12 May 2026 38 Views
12 May 2026 13 Views
12 May 2026 9 Views
11 May 2026 25 Views