Share this post with:
भोपाल। दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार का शोर थमने के बाद राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर दस्तक अभियान में ताकत झोंक दी है। इस चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट पर 30 जुलाई (गुरुवार) को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।
उल्लेखनीय है कि यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक धोखाधड़ी के मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने और उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण हो रहा है। भाजपा ने यहां पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देकर संघ पृष्ठभूमि से आने वाले नए चेहरे आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से स्थानीय पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुभवी घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है।
Share this post with:
28 Jul 2026 53 Views
14 Aug 2026 14 Views
10 Aug 2026 196 Views
10 Aug 2026 226 Views