Share this post with:
भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता व एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मलेगांव केस का फैसला आने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रो पड़ीं। उमा भारती ने कहा कि मैं इतनी खुश हूँ कि मेरे पास शब्दों में बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। भावुक होते हुए हुए उन्होंने कहा कि जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, तो मुझे एक पुलिस अधिकारी से पता चला कि उन्हें बहुत प्रताडि़त किया जा रहा है। मैं उनसे मिलने गई थी, जब कोई नहीं जाता था। जब मैं उनसे मिली, तो मैं रोई। जिस तरह से उन्हें प्रताडि़त किया गया, वो किसी भी महिला के लिए सहन करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहती हूँ कि पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी, वामपंथी, समाजवादी और कांग्रेस के नेताओं को क्या सज़ा मिलनी चाहिए, जिन्होंने भगवा आतंक शब्द को स्थापित करने की कोशिश की?... उनके खिलाफ असाधारण कार्रवाई होनी चाहिए।
Share this post with:
10 Jun 2026 29 Views
10 Jun 2026 26 Views
10 Jun 2026 27 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 45 Views
08 Jun 2026 28 Views
08 Jun 2026 56 Views