Share this post with:
0-सक्षम अदालत के समक्ष पेश कर औपचारिक रिमांड की मांग कर सकती है आज एजेंसी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के ठीक एक दिन बाद, सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित आवास पर गिरिबाला सिंह से कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। एजेंसी शुक्रवार को उन्हें सक्षम अदालत के समक्ष पेश कर औपचारिक रिमांड की मांग कर सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी पूर्व न्यायाधीश को औपचारिक तौर पर हिरासत में लेने के लिए उन्हें शुक्रवार को सक्षम अदालत के समक्ष पेश कर सकती है। सिंह के बेटे और त्विषा के पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में हैं। समर्थ पेशे से वकील हैं। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई की योजना 33 वर्षीय पूर्व मॉडल-अभिनेता की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए मां-बेटे का आमना-सामना कराना है ताकि उनके बयानों से तथ्य सामने लाया जाए। एक सत्र अदालत ने 15 मई को पूर्व जिला न्यायाधीश को अग्रिम जमानत दे दी थी।
हालांकि, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने त्विषा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत बुधवार को रद्द कर दी थी। बुधवार देर रात जारी अपने 17 पन्नों के आदेश में न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकल पीठ ने कहा, ''मामले के तथ्यात्मक पहलुओं और प्रतिवादी (गिरिबाला सिंह) के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आलोक में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, भोपाल द्वारा 15 मई 2026 को पारित अग्रिम जमानत आदेश को रद्द किया जाता है।
त्विषा शर्मा राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने सोमवार को शर्मा की मौत मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी। सीबीआई ने मामले को हाथ में लेने के बाद फिर से प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।(साभार- प्रभासाक्षी)
Share this post with:
10 Jun 2026 29 Views
10 Jun 2026 26 Views
10 Jun 2026 27 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 45 Views
08 Jun 2026 28 Views
08 Jun 2026 56 Views