Share this post with:
नई दिल्ली। आज रविवार को जब अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम एक लाख से ज्यादा दर्शकों की दहाड़ से गूंजेगा, तब मैदान पर दो ऐसी टीमें टकराएंगी, जिन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया को अपना कायल बनाया है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) है, जो रजत पाटीदार के कप्तानी में लगातार दूसरे साल फाइनल में खड़ी है और फिर से इतिहास रचने के करीब है।टीम ने पिछले साल 18 साल का लंबा सूखा खत्म करते हुए खिताब पर कब्जा किया था और एक बार फिर से टीम की नजरें ऐसा ही करने पर हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (जीटी) है, जो युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में लीग की ऐसी टीम बन गई है, जिसने जीतने की आदत डाल ली है और अपने घर में अजेय नजर आ रही है।
यह मुकाबला रणनीतियों से ज्यादा मानसिक मजबूती का है। धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालीफायर में रजत पाटीदार के तूफानी 93 रनों ने आरसीबी को जो मोमेंटम दिया है, उसे विराट कोहली की सेना गंवाना नहीं चाहेगी। किंग कोहली का शांत चेहरा और पाटीदार की बेखौफ बल्लेबाजी आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। लेकिन गुजरात को उनके घर में हराना लोहे के चने चबाने जैसा है।
गिल की कप्तानी में इस टीम ने दबाव वाले मैचों को जीतने की कला सीख ली है। भले ही उनके कुछ बड़े सूरमा इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं चले, लेकिन उसके टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने हर टीम के गेंदबाजों का बैंड बजाया है। गुजरात की ताकत उनका वो लचीलापन है, जिससे वे किसी भी हारी हुई बाजी को अपने पक्ष में मोड़ लेते हैं।
0--जीतने वाली रचेगी इतिहास
अहमदाबाद की लाल मिट्टी पर जब यह महामुकाबला शुरू होगा, तो इतिहास और वर्तमान के बीच की लकीर बेहद धुंधली हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच जो भी यह मैच जीतेगा, वह उसका दूसरा खिताब होगा। इसके साथ ही वो टीम आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम बन जाएगी।
Share this post with:
08 Jun 2026 56 Views
06 Jun 2026 108 Views
10 Jun 2026 26 Views
10 Jun 2026 27 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 45 Views
08 Jun 2026 28 Views
08 Jun 2026 56 Views